July 27, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर मे मेडिकल कॉलेज के हैलट में लगभग डेढ़ माह पूर्व मार्ग दुर्घटना में घायल एक महिला को भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने महिला का उपचार करने के बाद उसके बताए पते पर संपर्क कर परिजनों को खोज निकाला। इसके बाद महिला को परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया। एलएलआर अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में 5 अप्रैल की सुबह लगभग सवा 3 बजे डॉ. संजय कुमार की यूनिट के दिन मरीज सोमवती को बिल्हौर थाने के कास्टेबल चंन्दन कुमार द्वारा भर्ती कराया गया था। महिला सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी, जिससे उनके बाएं हाथ में गंभीर चोट लग गई थी और फ्रेक्चर  हो गया था। उस समय उनके साथ कोई परिजन न होने के कारण उनकी भर्ती प्रक्रिया लावारिस के रूप में की गई, उनके इलाज के लिए उनको वार्ड-8 के 36 नंबर बेड पर रखा गया और गुरुवार यूनिट में डॉ. मोहम्मद फहीम अंसार व प्रो. डॉ. संजय कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ सिहं की टीम द्वारा उनका पूरा इलाज कराया गया। डॉ. फहीम ने बताया कि जब इलाज के दौरान मरीज की स्थति ठीक होने पर उनके द्वारा दिए गए पते पर व्यक्तिगत प्रयासों से संपर्क कर  सूचना पहुंचाई गई। इसके बाद उनके परिवारजनों ने डॉक्टरों से सम्पर्क स्थापित किया। सम्पर्क होने के पश्चात उनके परिजन शनिवार को मरीज को अपने साथ ले गए। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय काला व प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने डॉ. संजय कुमार और डॉ. फहीम अंसारी की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारा यहीं प्रयास रहता है कि यहां आने वाला हर मरीज स्वस्थ और डॉक्टरों से संतुष्ट होकर ही जाए। मरीज को हर तरह की सुविधा देने का प्रयास किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *