October 22, 2024

संवाददाता।

कानपुर। नगर के बिल्हौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने के दौरान युवक की गिरने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करने बाद परिजनों को घटना की सूचना दी और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शुक्रवार रात फर्रुखाबाद की ओर जा रही कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन बिल्हौर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद प्लेटफार्म छोड़  रही थी। तभी एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान पैर फिसलने से युवक प्लेटफार्म और पटरी के बीच गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के गिरते ही स्टेशन पर मौजूद लोग शोर मचाने लगे। ट्रेन गुजरने के बाद लोगों ने उसे पटरी से  हटाया और पुलिस को घटना की सूचना दी।  मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। तलाशी में युवक के पास मिले आधार कार्ड से बिल्हौर थाना क्षेत्र के शाहमपुर कोट निवासी श्रवण कुमार के रूप में पहुचान हुई। पुलिस ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

9 thoughts on “ट्रेन पर चढ़ने के दौरान युवक की गिरने से मौत।

  1. Можно ли применять биоревитализацию для профилактики старения кожи? Да, биоревитализацию можно использовать для профилактики старения кожи, улучшения её текстуры и увлажнения
    биоревитализация пить http://www.biorevitalizacia.com .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *