September 8, 2024

कानपुर।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्री्य लोक अदालत में दाखिल लगभग 57412 परिवादों को निपटारा किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष  प्रदीप कुमार सिंह -II, की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय, कानपुर नगर में कोविड प्रोट्रोकॉल का पालन करते हुये राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें आपराधिक शमनीय वाद, वैवाहिक वाद, सिविल वाद, मोटर–दुर्घटना वाद, राजस्व वाद, आरबीट्रेशन वादों के साथ- साथ बैंक व बीमा कम्पनी में लम्बित वादों को प्री-लिटिगेशन स्तर पर सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर  प्रदीप कुमार सिंह -II, जी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया, जनपद न्यायाधीश ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हम सब लोग राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन पर यहां एकत्र हुए है और हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जाए।प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय  प्रमोद कुमार-II,  पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (उत्तरी)  राकेश कुमार शुक्ला, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (दक्षिणी)  महेन्द्र नाथ, नोडल अधिकारी ऱाष्ट्रीय लोक अदालत  विनय सिंह, एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  शुभी गुप्ता सहित जनपद न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण व बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।  पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण उत्तरी द्वारा..104…वाद,  पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, दक्षिणी द्वारा …142… वाद,  प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय द्वारा…23…वाद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कानपुर नगर द्वारा ….22491…वाद, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, कानपुर नगर द्वारा…2236… वाद का निस्तारण किया गया। इस प्रकार जनपद न्यायालय, कानपुर नगर के न्यायिक अधिकारीगण द्वारा कुल …57412…वादों का निस्तारण कर कुल …313625626=00 रु0 धनराशि  वसूल की गयी, प्रीलिटीगेशन स्तर पर बैंक व टेलीकाम कम्पनी द्वारा ….695…वादो का निस्तारण कर कुल धनराशि- ….45973710-00.रु0 वसूल की गयी। प्रशासनिक अधिकारीगण द्वारा कुल – ….141233…. वादो का निस्तारण किया  गया, इस प्रकार जनपद कानपुर नगर में कुल – 199358 वादों का निस्तारण कर कुल 359599336=00 रु0 धनराशि वसूल की गयी।  राष्ट्रीय लोक अदालत का संचालन  विनय सिंह, नोडल अधिकारी, लोक अदालत एवं  शुभी गुप्ता, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *