June 8, 2026

विधायक ने करी निष्पक्ष जाँच की मांग।


संवाददाता
कानपुर।  घाटमपुर के रार गांव में सड़क पर खड़ी कार को हटाने के लिए कहने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें घाटमपुर विधायक के पीआरओ घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, तोड़फोड़ और लूट के आरोप लगाते हुए देर शाम थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके  जांच शुरू कर दी है।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के रार गांव निवासी मनीष तिवारी ने बताया कि वो विधायक के पीआरओ है। दोपहर वह कार से अपने घर जा रहे थे। तभी घर से कुछ दूरी पहले सड़क पर प्रतीक मिश्रा की कार खड़ी थी, जिससे रास्ता बाधित हो रहा था।
उनका आरोप है, कि काफी देर तक हार्न बजाने के बाद भी रास्ता खाली नहीं किया गया। जब उन्होंने बाहर उतरकर आवाज लगाई तो लगभग दस मिनट बाद प्रतीक मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए बगल से वाहन निकालने की बात कहने लगे।
उन्होंने गाली गलौज करने का विरोध करते हुए सड़क पर खड़ी कार हटाने को कहा, जिसपर प्रतीक, सुभाष चंद्र, सुशील समेत चार-पांच अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की।
मनीष तिवारी का आरोप है, कि प्रतीक ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनका हाथ टूट गया। साथ ही सोने की चेन और अंगूठी लूट लेने का भी आरोप लगाया गया है।
वहीं, दूसरे पक्ष के प्रतीक मिश्रा ने आरोप लगाया कि मनीष तिवारी और उनके साथियों ने उनकी कार क्षतिग्रस्त कर दी। विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। प्रतीक का आरोप है कि इस दौरान उनकी चेन और चांदी का ब्रेसलेट भी छीन लिया गया।
अपना दल एस की विधायक सरोज कुरील ने कहा कि  उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच के लिए बोला है। जो दोषी है उस पर कार्रवाई हो।
घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि
कार हटाने को लेकर दोनों पक्षों के विवाद हुआ था।
दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके  घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News