June 7, 2026

राज्य और दक्षता पुरस्कार से नवाजे जाएंगे शिल्पकार।

संवाददाता 

कानपुर।  हस्तशिल्पियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार ने विशिष्ट हस्तशिल्प कारीगरो को पुरस्कृत करने का ऐलान किया है।

इसके लिए सरकार ने कुशल हस्तशिल्प कारीगरों की कार्य दक्षता समेत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार ने प्रादेशिक पुरस्कार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

ये जानकारी जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र के  उपायुक्त अंजनीश प्रताप सिंह ने  दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पुरस्कारों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून तक निर्धारित की गई है। इच्छुक हस्तशिल्पी निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन करके योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट शिल्पकारों को राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार तथा दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र एवं योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, चार खम्भा कुआं, फजलगंज, कानपुर से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है। 

उद्योग उपायुक्त ने जनपद के सभी हस्तशिल्पियों से अपील की है कि वे आवश्यक अभिलेखों के साथ आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर अंतिम तिथि से पहले कार्यालय में जमा करें, ताकि उनके आवेदन पर विचार किया जा सके।उन्होंने कहा कि यह योजना पारंपरिक हस्तशिल्प कला को बढ़ावा देने तथा उत्कृष्ट शिल्पकारों को सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे स्थानीय कारीगरों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।