June 7, 2026

संवाददाता 
कानपुर।
शनिवार को बिजली विभाग की ओर से मरम्मत और लाइन संबंधी कार्यों के चलते तीन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान केस्को ने क्यूसीआई रेक्टिफिकेशन और रिकंडक्टरिंग लाइन शिफ्टिंग का कार्य कराया। इसके लिए संबंधित इलाकों में निर्धारित समय के लिए शटडाउन लिया गया। शहर के तीन इलाकों में 1 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
बिजली विभाग के अनुसार चावला मार्केट क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही ।
चंदन नगर क्षेत्र में सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक आपूर्ति बाधित रही ।
एच ब्लॉक, किदवई नगर में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही ।
विभाग का कहना है कि रखरखाव और लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई।