
संवाददाता
कानपुर। केडीए प्रवर्तन दल जोन-1बी के विशेष कार्याधिकारी- उपजिलाधिकारी डा. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में अवैध रूप से निर्मित किए जा रहे भवनो के विरुद्ध सीलिंग की कार्यवाही की गयी।
राघवेंद्र सिंह व अन्य के गंगा नगर हाउसिंग सोसाइटी क्रिस्टल प्लाजा गेस्ट हाउस के पीछे प्लाट सं. 43, 44
में लगभग 600 वर्ग मीटर, राकेश मिश्रा व अमित मिश्रा व अन्य के विला नं. 8 आराजी सं. 61(पार्ट), ज्यौरा नवाबगंज में लगभग 300 वर्ग मी. क्षेत्रफल में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बेसमेन्ट व अतिरिक्त तल पर किये गये निर्माण के विरूद्ध सीलिंग की कार्यवाही की गयी।
उक्त दोनों सील परिसर को थाना-नवाबगंज, कानपुर की पुलिस अभिरक्षा में सुपुर्द करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
डा. रवि प्रताप सिंह, विशेष कार्याधिकारी प्रवर्तन ने अवगत कराया गया है कि प्रबन्धक, क्रिस्टल प्लाजा के प्लाट सं. 12, 19, 18, 17 व 42, 41, 39 गंगा नगर हाउसिंग सोसाइटी, कानपुर नगर में लगभग 1200 वर्ग मी. क्षेत्रफल में जारी निर्माण कार्य का स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखाया ।
इसी तरह से शाक्ति इन्फ्रा विजन प्रा. लि., डायरेक्टर राघवेन्द्र प्रताप सिंह व अन्य ने प्लाट सं.78, 79 गंगा नगर हाउसिंग सोसाइटी ख्यौरा बांगर कानपुर नगर में लगभग 400 वर्ग मी. क्षेत्रफल में चल रहे निर्माण कार्य का स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखाया ।
ठीक इसी प्रकार सुनीता पत्नी राज कुमार वर्मा व अन्य ने प्लाटं सं.17 व 6 आराजी सं.-398 विसायकपुर बांगर, कानपुर में लगभग 450 वर्ग मी. क्षेत्रफल में हो रहे निर्माण कार्य का स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखाया गया।
इन अवैध,अनाधिकृत रूप से किये गए तीनों निर्माणों को चिन्हित करके नोटिस जारी किया गया है, जिनका समुचित प्रतिउत्तर निर्धारित समय सीमा में प्राप्त न होने पर नियमानुसार सीलिंग,ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी।
डा. रवि प्रताप सिंह, विशेष कार्याधिकारी-उपजिलाधिकारी ने आम जनमानस से यह अपील की है
कि केडीए से मानचित्र स्वीकृत कराने के उपरान्त ही निर्माण कार्य करें एवं स्वीकृत मानचित्र के अनुसार ही निर्माण कार्य करें।
डा. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि इसी प्रकार भविष्य में सतत अभियान चलाकर निरोधात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।
उपरोक्त सीलिंग कार्यवाही के दौरान अवर अभियन्ता हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर राम औतार, मनोज कुमार, राज कुमार, लाल सिंह एवं थाना-कल्यानपुर का पुलिस बल साथ में उपस्थित रहा।






