May 15, 2026

संवाददाता 
कानपुर।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद में जा रहा  डंपर अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गया। इस  हादसे में साइकिल सवार चौकीदार की दबकर मौत हो गई। चौकीदार थाने से ड्यूटी करके घर वापस लौट रहा था, सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर को उठाकर शव को बाहर निकालने के साथ पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस दौरान कानपुर सागर हाइवे पर तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के बरनाव गांव निवासी हरिश्चंद्र घाटमपुर थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार सुबह वह थाने से ड्यूटी करके साइकिल से वापस घर लौट रहा था, जैसे ही वह कानपुर सागर हाइवे पर घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव के पास पहुंचे। एक डंपर अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गया। इस दौरान साइकिल सवार चौकीदार की डंपर के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई।
यहां से निकल रहे राहगीरों ने घटना की सूचना फोन करके पुलिस को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंचे पतारा चौकी पुलिस ने एनएचआई की क्रेन की मदद से डंपर को उठाकर चौकीदार के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि चौकीदार के परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
इस दुर्घटना के बाद कानपुर सागर हाइवे पर दस किलो मीटर लंबा जाम लग गया, इस दौरान घाटमपुर की ओर वीरपुर तक, कानपुर की ओर हिरनी मोड तक जाम लगा गया। 

घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने एनएचआई की क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त डंपर को किनारे करवाकर हाइवे पर यातयात बहाल कराया गया । 

Related News