March 30, 2026

संवाददाता 

कानपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के नौ वर्ष” के उपलक्ष्य में प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय, कानपुर एवं महिला महाविद्यालय पोस्ट ग्रेजुएट कालेज, किदवई नगर, कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 23 मार्च, 2026 दिन सोमवार को महिला महाविद्यालय पोस्ट ग्रेजुएट कालेज परिसर किदवई नगर, कानपुर में प्रातः 10:00 बजे से एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का आयोजन मुख्य अतिथि महेश त्रिवेदी, विधायक एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी- नगर, कानपुर नगर की उपस्थिति में किया जाएगा । 

इस वृहद रोजगार मेले में कानपुर नगर एवं अन्य शहरो की अनेक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर रही है। जिनमें प्रमुख रूप से ए.एस. वर्ड ग्रुप कानपुर, ईडीयू वेंटेज  प्राइवेट  लिमिटेड, श्रीराम फाइनेन्स ग्रुप, इंडिपेंडेंट  युथ  लॉजिस्टिक्स, एल.आई.सी. कॉन चेम्बर, स्टार ग्रुप ऑफ  मैनपावर  सर्विसेज, पुखराज हेल्थ केयर, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस, रक्षा सिक्योरिटी सर्विसेज, सेन्ट्रल बैक ऑफ जनरली लाईफ इंश्योरेंस (फाइनेंशियल एडवाइजरी सर्विस), इत्यादि कंपनियों के द्वारा 10000 रुपए से  26000 रुपए तक के मासिक वेतन पर जनपद कानपुर नगर, लखनऊ, नोएडा, गुरूग्राम, गाजियाबाद, हिमांचल प्रदेश (सोलन) आदि शहरों में फील्ड सेल्स एक्जीक्यूटिव, रिक्रूटमेंट ऑफिसर, टेलीकॉलर, इनबॉउन्ड  वॉइस  प्रोसेस  कस्टमर  सर्विस  सपोर्ट, ट्रेनी अपरेंटिस हेल्पर, टेलीकॉलर, ट्रेनी अपरेंटिस हेल्पर टेलीकॉलर, बीमा सखी, लोन  एडवाइजर, सेल्स  सुपरवाइजर, टैली कॉलिंग, फील्ड एक्जीक्यूटिव, इंश्योरेंस एडवाईजर, सिक्योरिटी गार्ड, एआईएम, आईएम आदि पदों पर भर्ती हेतु लगभग 730 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग किया जा रहा है। 

उपरोक्त सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल से परास्नातक, डिप्लोमा एवं आईटीआई उत्तीर्ण है। सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग के पोर्टल रोजगार संगम पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर उक्त रोजगार मेले में आवेदन कर साक्षात्कार प्रकिया में प्रतिभाग कर सकते हैं।