May 13, 2026

संवाददाता
कानपुर।  रिंग रोड विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 70 हजार उपभोक्ताओं को मंगलवार को आंशिक बिजली कटौती की समस्या का सामना करना पड़ा।
उपकेंद्र के ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने के काम के चलते 28 अप्रैल रात 11 बजे तक अल्टरनेट समय के लिए बिजली कटौती करी गई और आशिंक रूप से बिजली की सप्लाई दी गई।
केस्को के मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा के अनुसार, इस दौरान चार घंटे बिजली सप्लाई के बाद एक से डेढ़ घंटे की कटौती की गई, ताकि ट्रांसफॉर्मर बदलने का कार्य पूरा किया जा सके।
देवेंद्र ने बताया कि 33/11 केवी उपकेंद्र रिंग रोड पर स्थापित 10 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफॉर्मर नंबर-2 पुराना हो चुका था और पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रहा था । इसे नए 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर से बदला गया  है।
इस काम के चलते लाल बंगला ओवरहेड, जमुनादेवी और शिव शंभु फीडर से जुड़े इलाकों की बिजली सप्लाई प्रभावित रही। इनमें गांधी ग्राम, कृष्णा नगर, शिवकटरा, काजी खेड़ा, सफीपुर, रामादेवी और राम गली समेत कई क्षेत्र शामिल रहे।
केस्को के मुताबिक, कार्य के दौरान एक ट्रांसफॉर्मर बंद रहा, जबकि दो ट्रांसफॉर्मर चालू रखे गए। साथ ही अन्य स्रोतों से लाइन जोड़कर प्रभावित क्षेत्रों में आंशिक रूप से बिजली सप्लाई बहाल रखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *