June 1, 2026

गीतों और जयकारों से माहौल हुआ भक्तिमय।

संवाददाता
कानपुर। ककवन क्षेत्र के चांदेताल गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से आकर्षक रूप दिया गया था। सुबह से ही मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन-पूजन शुरू हो गया था। आचार्यों ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान शिव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विधि-पूर्वक संपन्न कराई।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयकारों से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगी रही और उनमें विशेष उत्साह देखने को मिला।
कर्यक्रम में आए ग्रामीणों ने इस अवसर पर कहा कि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने से गांव में धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे की भावना और अधिक मजबूत होगी।
कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News