May 13, 2026

संवाददाता
कानपुर। नगर और आसपास के इलाके में बीते कई दिनों से भीषण गर्मी हो रही है। दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच लोगों को आसमान से आग बरसने की महसूस हो रही है।
लेकिन आज सुबह से मौसम में मामूली बदलाव रहा। मौसम साफ था। पिछले दिनों के अपेक्षा सुबह के समय धूप नरम रही । भोर में छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई । मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल तक आंधी, बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और जिससे लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि हीट डोम के कारण तापमान बढ़ रहा है। हालांकि तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट के साथ नमी का स्तर भी बढ़ा है। आने वाले तीन दिनों में तेज हवाओं के साथ आंधी और बूंदाबांदी की संभावना है। यह स्थितियां गर्मी से राहत देने का काम करेंगी।
उन्होंने बताया कि बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश अलग-अलग क्षेत्रों में ही होगी। तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन हीट इंडेक्स बढ़ सकता है, जिससे उमस अधिक महसूस होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *