May 13, 2026

संवाददाता
कानपुर।  भारतीय जनता पार्टी ने नारी अधिनियम बिल को संसद में पारित न होने देने के विरोध में बड़े स्तर पर ‘जन आक्रोश पदयात्रा’ निकाली।
इस पदयात्रा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने किया। पदयात्रा में भारी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली, जिन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।
पदयात्रा की शुरुआत जागेश्वर अस्पताल से हुई, जहां से महिलाएं समूहों में निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरीं। इस दौरान “महिला अधिकारों का अपमान नहीं सहेंगे” जैसे नारों के साथ प्रदर्शन किया गया। पूरे रास्ते महिलाओं में उत्साह और आक्रोश का माहौल बना रहा।
यह पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए चावला मार्केट पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। यहां पर अखिलेश यादव और राहुल गांधी के पुतलों का दहन करके विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि नारी सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक को संसद में पास न होने देना महिलाओं के अधिकारों के साथ सीधा अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की वजह से यह बिल अटका हुआ है, जिससे महिलाओं के हित प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और मातृशक्ति इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेंगे और लगातार संघर्ष जारी रहेगा।
इस पदयात्रा में पार्षद दल नेता नवीन पंडित, जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी,मंडल संयोजक वंदना देवी गुप्ता, डाली वर्मा, नीतू सेंगर, अनीता दीक्षित, अलका कालरा और सिमरन कौर समेत पार्टी पदाधिकारी और महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *