July 27, 2024

संवाददाता।
कानपुर। प्रदेश मे आगरा, मथुरा समेत 11 जिलों में लू चलने लगी। दोपहर मे बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.1 रिकॉर्ड किया गया। बदायूं का भी तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। श्रद्धालुओं से भरे रहने वाले काशी के घाट पर दोपहर 12 बजे ही सन्नाटा पसर गया। संतकबीर नगर में वोट डालने पहुंची 75 साल की महिला की मौत हो गई। महिला सुबह करीब 11 बजे पोलिंग बूथ के गेट पर चक्कर खाकर गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि महिला गर्मी के कारण बेहोश होकर गिरी है। इसलिए मौत की वजह गर्मी भी हो सकती है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। आगरा में दिन चढ़ने के साथ ही ताजमहल खाली होने लगा। दोपहर 1 बजे तक ताजमहल में काफी कम भीड़ दिखी। दोपहर 2 बजे तक आगरा का तापमान 42.9 डिग्री दर्ज किया गया। आजमगढ में सुबह 10 बजे तक पारा 40 डिग्री के पार चला गया। दोपहर 11 बजे तक लू चलने लगी। 2 बजे तक पारा 42 डिग्री क्रास कर गया। सहारनपुर का तापमान दोपहर 2 बजे 42.1 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी का लोगों का बुरा हाल है। सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है। लोग चेहरे को कवर करके घर से निकल रहे हैं। वाराणसी में भीषण गर्मी के कारण चौराहों पर सन्नाटा सपरा है। गंगा के घाटों पर सन्नाटा पसरा है। दोपहर 2 बजे तक का तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 16 जिलों के लिए वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। इनमें प्रयागराज, प्रतापगढ़, भदोही, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर और अयोध्या हैं। मौसम विभाग ने शनिवार दोपहर 1 बजे अगले 24 घंटे के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी और ललितपुर में तेज गर्म हवा चलेगी। हरदोई में भी भीषण गर्मी के साथ उमस पड़ रही है। पिछले कई दिनों से तापमान 44 के ऊपर बना हुआ है। आज दोपहर 2 बजे तक पारा 43 तक पहुंच गया। शाम 4 बजे तक पारा 45 डिग्री तक जाने की उम्मीद है। यूपी में दोपहर 1.45 बजे तक बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.1 रिकॉर्ड किया गया। संतकबीर नगर में वोट डालने पहुंची 75 साल की महिला की मौत हो गई है। महिला सुबह करीब 11 बजे पोलिंग बूथ के गेट पर चक्कर खाकर गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि महिला गर्मी के कारण बेहोश होकर गिरी हैं। इसलिए मौत की वजह गर्मी भी हो सकती है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। घटना मेंहदावल के मंझरिया पठान गांव के बूथ संख्या-235 की है। कानपुर में सुबह 11 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। जिन सड़क और चौराहों पर दोपहर में जाम की स्थिति रहती थी वहां कुछ ही वाहन दिख रहे हैं। सिटी एसपी बसों और मेट्रो में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। दोपहर 1 बजे तक पारा 42.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मथुरा में दोपहर साढ़े 12 बजे तक 43.6 डिग्री तापमान पहुंच गया। गर्मी के चलते बांके बिहारी के दर्शन करने वाले भक्त भी कम संख्या में पहुंच रहे हैं। इस दौरान बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। अयोध्या में दोपहर साढ़े 12 बजे तक 41.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यहां रामलला के दर्शन के लिए जहां हर रोज करीब 2 लाख श्रद्धालु पहुंच रहे थे। अब गर्मी के चलते 50 हजार तक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बाजारों में भी सन्नाटा नजर आया। वाराणसी में दोपहर साढ़े 12 बजे तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। गर्मी बर्दाश्त के बाहर हो रही है। 11 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल रही है। गर्मी और धूप की तल्खी इतनी तेज है कि गंगा के घाट भी सुनसान पड़े हैं। प्रयागराज में शुक्रवार रात से गर्मी और उमस बढ़ गई है। सुबह 6 बजे से ही गर्मी का एहसास होने लगा है। 8 बजते-बजते अच्छी खासी गर्मी पड़ने लगी है। गर्म हवा लोगों को और परेशान कर रही है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को प्रयागराज का तापमान 42-43 डिग्री रहा। आज पारा 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है। पूरे दिन तेज रफ्तार में गर्म हवा चलेगी। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, मौसम विज्ञानी शैलेंद्र राय ने बताया- आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा। जिलाधिकारी नवनीत कुमार चहल ने गर्मी को लेकर एडवाइजरी जारी की है। लोगों से कहा कि भीषण गर्मी और लू में घर से निकलने से बचें। घर की खिड़की और दरवाजों को ढक कर रखें। बच्चों और पालतू जानवरों को बंद वाहन में अकेला न छोड़ें। देश के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश हो सकती है। इनमें ज्यादातर नेपाल से सटे और पूर्वांचल के जिले हैं। अगले 2 दिन अभी मौसमी बदलाव ऐसा ही रहेगा। नौपता लगने के कारण तापमान बढ़ेगा। झांसी, आगरा जैसे शहरों में जो कि लगातार सबसे गर्म चल रहे हैं, वहां पारा 48 डिग्री तक पहुंच जाएगा। पश्चिम और बुंदेलखंड के जिलों में पारा 42 से 47 डिग्री के बीच रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *