June 28, 2026

संवाददाता 

कानपुर।  थाना स्वरूप नगर पुलिस, सर्विलांस सेल एवं स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए चोरी की घटना का अनावरण करके तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार, करके चोरी गये आभूषण, नकदी एवं मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं। 

मुकदमे के वादी विकास शुक्ला निवासी 7/199 स्वरूप नगर ने सूचना दी थी कि उन्होंने अपने पालतू कुत्ते की देखभाल हेतु मैनपावर एजेंट आशू गुप्ता, श्यामजी प्रीमियम होम हेल्थ, मंधना, कानपुर नगर के माध्यम से हेल्पर को 14,000 रुपए प्रतिमाह वेतन पर रखा था। जब वादी अपने घर से बाहर गये हुए थे, उसी दौरान उक्त हेल्पर ने घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी एवं अन्य बहुमूल्य सामान चोरी कर लिये और फरार हो गया। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि जिस कमरे में आभूषण रखे हुए थे, उस कमरे के तीन प्रवेश द्वार थे, जिनमें से एक द्वार सामान्यतः अंदर से बंद रहता था। पूर्व नियोजित तरीके से दिन में ही दूसरे द्वार की चटकनी खोल दी गयी थी तथा मकान स्वामी के घर से बाहर जाने के पश्चात अलमारी में रखे आभूषण एवं अन्य बहुमूल्य सामान चोरी कर लिए गए ।

आज रावतपुर बस अड्डा के पास मेट्रो यार्ड के निकट घेराबंदी कर अभियुक्त मो यूनुस को पकड़ लिया गया। पूछताछ एवं निशानदेही के आधार पर चोरी के आभूषण खरीदने वाले मोहम्मद महताब पुत्र अमीरुद्दीन निवासी 5जी / 136 आवास विकास कॉलोनी, थाना नौबस्ता, कानपुर नगर को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों ने पूछताछ के दौरान जुर्म स्वीकार किया कि उसने विकास शुक्ला के घर से आभूषण एवं नकदी चोरी की थी तथा बाद में अपने साथी मो. यूनुस को बुलाकर चोरी का माल उसके साथ ले गए। दोनों चोरी किये गये माल को बेचने की फिराक में थे।

पूछताछ में ज्ञात हुआ कि चोरी किये गये आभूषणों में से एक सोने का कड़ा अभियुक्त मो. यूनुस एवं मोहम्मद महताब को 2,20,000 रुपए में बेच दिया गया था। उक्त धनराशि का उपयोग दोनों ने मौज-मस्ती, नये कपड़े खरीदने एवं महंगे मोबाइल फोन खरीदने में किया गया। पुलिस ने उक्त कड़ा सुनार के कब्जे से क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद किया गया, जिसका वजन लगभग 44 ग्राम पाया गया। 

पूछताछ एवं विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि घटना पूर्व नियोजित थी। प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि मो. यूनुस सम्पन्न परिवारों में कार्य प्राप्त करने के अवसर तलाशता था तथा ऐसे घरों को चिन्हित करता था  जहाँ मूल्यवान आभूषण एवं नकदी उपलब्ध हो। पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि चोरी से प्राप्त धनराशि एवं आभूषणों को बेचकर दोनों अपने शौक पूरे करते थे। चोरी किये गये माल में से एक कड़ा बेचकर प्राप्त धनराशि से दोनों ने महंगे मोबाइल फोन खरीदे, नये कपड़े खरीदे तथा विभिन्न स्थानों की यात्रा की। अभियुक्तों के अजमेर, लखनऊ एवं माउंट आबू की यात्रा किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। 

पुलिस से जांच की जा रही है कि अभियुक्तगण पूर्व में भी इसी प्रकार की अन्य घटनाओं में संलिप्त रहे हैं अथवा नहीं। बरामद माल को वादी ने पहचानते हुए अपना चोरी गया माल बताया गया।