
संवाददाता
कानपुर। सचेण्डी थाना क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक समेत उसके माता-पिता और भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार उसकी मुलाकात सचेण्डी क्षेत्र के गड़रियनपुरवा निवासी धर्मेंद्र उर्फ नीरज से एक पारिवारिक समारोह के दौरान हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि धर्मेंद्र ने शादी का भरोसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि आरोपी उसे अपने घर के अलावा सुनसान स्थानों पर भी ले जाता था और शादी का आश्वासन देकर संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने बताया कि करीब चार वर्ष बीत जाने के बाद जब उसने अपने परिजनों के साथ आरोपी के घर पहुंचकर शादी की बात की तो आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए शादी से इनकार कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर धर्मेंद्र उर्फ नीरज, धीरेन्द्र, पंकज उर्फ शेर सिंह, मान सिंह, रानी देवी और श्रवण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।






