May 15, 2026

संवाददाता 

कानपुर।  बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके उन्हें कानपुर के भौती-प्रतापपुर गांव में रह रहे 106 हिंदू शरणार्थी परिवारों की भूमि संबंधी समस्या से अवगत कराया। विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्ष 1964 से 1970 के बीच पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) से आए इन परिवारों को पुनर्वास योजना के तहत कृषि और आवास के लिए करीब 702 बीघा जमीन आवंटित की गई थी।
सांगा ने बताया कि ये परिवार पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से उसी जमीन पर खेती कर रहे हैं और निवास भी कर रहे हैं। लेकिन सीलिंग विवाद और प्रशासनिक कारणों के चलते आज तक उनके नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं हो सके हैं।
नाम दर्ज न होने की वजह से ये परिवार सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ भी नहीं ले पा रहे हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री से मांग की कि इन परिवारों को स्थायी राहत देते हुए उनके नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराए जाएं।
अभिजीत सिंह सांगा के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले में जल्द कार्रवाई करके सभी परिवारों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने का आश्वासन दिया है। 

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में रंजीत सरकार, विकास चंद्र राय, राकेश विश्वास, सुबोध गाइन और विनोद बारोई समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। 

Related News