
संवाददाता
कानपुर। कल्याणपुर में पति से विवाद के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया था। जिसके बाद घर में मौजूद महिला के जेठ ने उसे देखा तो
कल्याणपुर पुलिस के सीयूजी नंबर पर घटना की सूचना दी।
जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और गेट तोड़कर तत्काल महिला को फंदे से काटकर नीचे उतारा और उपचार के लिए पास के निजी हॉस्पिटल ले गए। जहाँ देर रात महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई । पुलिस ने महिला के पति व जेठ को हिरासत में ले लिया है।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र बारासिरोही निवासी अरविन्द कमल प्राइवेट कर्मी है। परिवार में माँ शकुंतला, बड़ा भाई सुनील कमल और पत्नी रिया कमल है। अरविन्द ने बताया की करीब चार साल पहले उसकी शादी हुई थी। दो साल पहले एक बच्चा हुआ था जिसकी कुछ समय बाद ही मौत हो गई थी। जिसके बाद से पत्नी अक्सर झगड़ा किया करती थी।
दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी बिना बताये घर से कही चली गई थी। काफ़ी देर तक वह उसकी खोजबीन करते रहें मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका था सुबह करीब सात बजे पत्नी का किसी राहगीर के मोबाईल से फोन आया कि वह रास्ता भटक गई है।
जिसके बाद बताई गई जगह पर पति पहुंचा और उसे घर वापस लाया था जिसके बाद फिर दोनों के बीच विवाद हुआ था उसके पति कुछ काम से चले गए थे। दोपहर करीब 1 बजे महिला ने कमरे में खुद को अकेला पाकर दुपट्टे से पंखे के सहारे लटक कर फांसी लगा कर जान देने का प्रयास किया था। तभी जेठ ने उसे फांसी लगाता देख गेट तोड़ने का प्रयास किया और थाना प्रभारी कल्याणपुर संतोष कुमार सिंह के सरकारी नंबर पर सूचना तत्काल पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और गेट तोड़कर तत्काल महिला को फंदा काटकर नीचे उतारा और उपचार के लिए पास के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहाँ महिला की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।
कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके चलते तत्काल फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और गेट तोड़कर महिला को फंदा काटकर नीचे उतारा और पास के निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहाँ रात करीब दो बजे महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने महिला के पति व जेठ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।






