
संवाददाता
कानपुर। नगर की कमिश्नरेट पुलिस के 4 एडीसीपी व 2 एसीपी के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया गया है । नवागंतुक एडीसीपी के कंधों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंबे समय से एडीसीपी पूर्वी व एडीसीपी क्राइम के पद पर तैनात अंजलि विश्वकर्मा की एडीसीपी क्राइम ऑपरेशंस के पद पर तैनाती की गई है। उनके स्थान पर आईपीएस शिवा सिंह को एडीसीपी पूर्वी के पद पर तैनाती दी गई है।
आईपीएस शिवा सिंह अब तक प्रभारी डीसीपी लाइंस के पद पर कार्यरत थीं। एडीसीपी हेडक्वार्टर के साथ-साथ एडीसीपी महिला अपराध व लाइंस का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहीं डॉ. अर्चना सिंह को एडीसीपी सेंट्रल बनाया गया है। एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह को एडीसीपी लाइंस भेजा गया है।
नवागंतुक आईपीएस स्नेहा तिवारी को एडीसीपी मुख्यालय के साथ एडीसीपी महिला अपराध का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने दो एसीपी के कार्यक्षत्रों में भी बदलाव किया। उन्होंने कर्नलगंज एसीपी अमित चौरसिया को एसीपी कैंट बनाया।
एसीपी मुख्यालय के साथ-साथ एसीपी साइबर अपराध का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे पीपीएस चित्रांशु गौतम को एसीपी कर्नलगंज के पद पर तैनात किया गया है।






