March 27, 2026

संवाददाता 

कानपुर। शिवराजपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनवर अली पुत्र लड्डन अली के रूप में हुई है, जो जालौन जिले के कालपी थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव का निवासी है।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर के निर्देश पर, पुलिस उपायुक्त पश्चिम और अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष शिवराजपुर की टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।
यह गिरफ्तारी 26 मार्च 2026 को की गई। अनवर अली के खिलाफ थाना शिवराजपुर में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध अफीम बरामद की गई है।
गिरफ्तारी के बाद, अभियुक्त अनवर अली को विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए माननीय न्यायालय, कोर्ट माती, कानपुर देहात के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।