May 15, 2026

संवाददाता 
कानपुर।
नगर के शिवराजपुर ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय नदिहा धामू की कक्षा 5 की छात्रा वैष्णवी का नवोदय प्रवेश परीक्षा 2026 में चयन हुआ है। वैष्णवी पूरे शिवराजपुर ब्लॉक से इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल होने वाली एकमात्र छात्रा हैं।
राजीव कुमार और रेखा देवी की पुत्री वैष्णवी ने नवोदय प्रवेश परीक्षा 2026 में सफलता प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है।
इस उपलब्धि पर ब्लॉक अध्यक्ष शुभम बाजपेयी ने वैष्णवी को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. रुचि शुक्ला और शिक्षक सौरभ मिश्रा ने छात्रा की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में शिवराजपुर खंड शिक्षा अधिकारी कृपा शंकर यादव, एआरपी सुबोध शुक्ला, अरविंद शुक्ला, गजेंद्र यादव, सरिता कटियार और प्रगति रघु सक्सेना सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। 

Related News