March 25, 2026

संवाददाता 

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर से 50 किसानों का एक दल बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा एवं चित्रकूट बुन्देलखण्ड के लिए रवाना हुआ। यह दल दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेगा। 

निदेशक प्रसार डॉ. वी के त्रिपाठी ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस कृषक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती के तरीकों और कृषि की नवीनतम तकनीकों से अवगत कराना है, ताकि वे अपनी उपज में सुधार कर सके।

उन्होंने कहा कि किसान कृषि  विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण और अन्य गतिविधियों का अवलोकन कर अपनी कार्यक्षमता और कौशल को बढ़ाएंगे। किसानों ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उन्नतशील बीज और न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी। भ्रमण दल के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश राय ने बताया कि किसान फसलों को होने वाला नुकसान आदि विषय पर भी चर्चा करेंगे।

इस दौरान वैज्ञानिक डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह, डॉ. विनोद प्रकाश, डॉ. खलील खान के साथ ही प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

Related News