
संवाददाता
कानपुर। बिल्हौर कस्बे की पुरानी जामा मस्जिद में रमजान के पवित्र महीने में सामूहिक इफ्तार का आयोजन किया गया। मगरिब की अज़ान के साथ रोजेदारों ने दुआ के साथ अपना रोजा खोला। इस दौरान मुल्क में अमन-ओ-सुकून, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं।इस सामूहिक इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजेदार, नौजवान और बच्चे शामिल हुए।
सभी ने एक साथ बैठकर खजूर, फल, शरबत और विभिन्न पकवानों के साथ इफ्तार किया। यह आयोजन इबादत, मोहब्बत और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ।
रमजान का पवित्र महीना इंसानियत, सब्र और आपसी मोहब्बत का संदेश देता है, और हमें समाज में मिल-जुलकर भाईचारा कायम रखना चाहिए। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर इफ्तार किया और समाज में आपसी सौहार्द तथा एकता बनाए रखने का संदेश दिया।






