
संवाददाता
कानपुर। शिवराजपुर से शिवली तक जाने वाले संपर्क मार्ग की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है। इस मार्ग से हजारों लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनके कारण कई वाहन चालक और राहगीर घायल हो चुके हैं।
यह मार्ग मुस्ता, जगदीशपुर, सिकंदरपुर, दिलीप नगर, गौरी, अभयपुर, बोझा और भैंसऊ समेत कई गांवों को जोड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया। लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है।
विजय तिवारी, जितेंद्र राजपूत, शिम्पू कटियार और अनुराग सहित स्थानीय निवासियों ने क्षेत्रीय सांसद और विधायक से सड़क निर्माण करवाने की मांग की है।
क्षेत्रीय जनो का कहना है कि सड़क की मरम्मत से इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।






