March 10, 2026

संवाददाता
कानपुर।
शिवराजपुर के साखरेज में पिछले 8 महीने से बंद पड़ी बोरिंग की समस्या का समाधान जल्द ही होने वाला है। जिला संयोजक विनोद तिवारी ने तहसील दिवस में इस समस्या को लेकर एक आवेदन प्रस्तुत किया।
जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अधिकारियों ने 15 दिन के भीतर बोरिंग को चालू करने का वादा किया है। इस आश्वासन से क्षेत्र के ग्रामीणों में उम्मीद जगी है।
जिला संयोजक विनोद तिवारी ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में बोरिंग की मरम्मत नहीं की गई तो वे आगे की कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि नई बोरिंग से साखरेज के निवासियों को जल्द ही पानी की आपूर्ति मिलने लगेगी।