March 6, 2026

—गणपति के जयकारों के साथ किया गया मूर्ति विसर्जन।

संवाददाता
कानपुर।
सरखेज क्षेत्र में चल रहे गणेश महोत्सव का रविवार को समापन हुआ। श्री शिव गजानन युवा समिति के कार्यकर्ताओं ने गणेश भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना की।इसके बाद स्थापित गणेश मूर्ति के विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाए। धार्मिक धुनों पर जमकर नृत्य किया।
प्रशासनिक अमला पूरे कार्यक्रम में सक्रिय रहा। शाम को रामगंगा नदी में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। कार्यक्रम में आलोक दुबे, मयंक पांडे, लकी शुक्ला, भोला शुक्ला, भोला तिवारी, आकाश शुक्ला, विजय सिंह, ऋषि कांत तिवारी, छोटू तिवारी और आशीष तिवारी मौजूद रहे।