
संवाददाता
कानपुर। तरी पाठकपुर के ग्राम सचिवालय में सोमवार को एक विशेष आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रामा आयुर्वेदिक चिकित्सालय मंधाना की ओर से ग्राम प्रधान शिवराज सिंह भास्कर के सहयोग से आयोजित किया गया।
शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं पर निःशुल्क परामर्श दिया गया। इनमें पुरानी पेट की बीमारियां, बालों से जुड़ी समस्याएं, त्वचा रोग, सफेद दाग, मधुमेह, कुष्ठ रोग, रक्तचाप, मोटापा, अस्थमा और मानसिक रोग शामिल थे। इसके अलावा कमर दर्द और जोड़ों के दर्द का भी इलाज किया गया।
चिकित्सालय की ओर से शिविर के माध्यम से भर्ती होने वाले मरीजों को 50% तक की छूट की घोषणा की गई। साथ ही कई सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जाएंगी, जिनमें शुगर की जांच, डॉक्टर की फीस और जनरल वार्ड में बेड शामिल हैं। भर्ती मरीजों को मुफ्त भोजन की सुविधा भी दी जाएगी।
अस्पताल में 24 घंटे आकस्मिक सेवाएं उपलब्ध हैं। यहां सभी प्रकार की आयुर्वेदिक दवाएं भी मिलती हैं। महिला रोगियों के लिए विशेष इलाज की व्यवस्था की गई है। पंचकर्म विधि से भी उपचार किया जाता है।






