July 31, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
नगरवासियों को भीषण गर्मी से अगले 3 दिनों तक राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ आने और हवाओं की दिशा बदलने से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया था, वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान गिरकर 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं की दिशा बदलने से फिलहाल गर्मी से लोगों को राहत मिली है। शुक्रवार रात से चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से बहुत ज्यादा राहत दी है। हालांकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम में ये राहत 2 से 3 दिनों की है। लेकिन अब गर्मी के लिए लोगों को तैयार रहना पड़ेगा। अप्रैल में तापमान 40 डिग्री तक जाएगा। हालांकि 2 से 3 अप्रैल के बीच कानपुर समेत आसपास के जिलों में बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार न के बराबर हैं।