• 6 अन्य को चिन्हित करके जारी हुआ नोटिस।

संवाददाता
कानपुर। केडीए के प्रवर्तन दल जोन-3 ने विषेश कार्याधिकारी-उपजिलाधिकारी डा. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में अवैध रूप से विकसित हो रही प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पन्न करी ।
केडीए प्रवर्तन दल ने मनोज सिंह भदौरिया व अन्य की फत्तेपुर, कानपुर नगर की आराजी संख्या – 454,456,472,473,474,475,478 व अन्य में
लगभग 66 बीघा क्षेत्रफल में की गयी अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करी ।
लगभग 66 बीघे में विकसित की जा रही इस अवैध प्लाटिंग के अन्तर्गत रोड, नाला, बाउण्ड्रीवाल, बिजली के खम्भे, पिलर, इन्ट्रीगेट एवं समस्त निशानदेही के साथ सीवर लाइन, कई निर्मित एवं निर्माणधीन भवन आदि निर्माण को लगभग तीन घण्टे पैंतालिस मिनट में 4 जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त, समाप्त किया गया।
डा. रवि प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि जोन-3 के अन्तर्गत महेश यादव पुत्र राम सजीवन यादव की बिनगवां, मौरंग मण्डी, कानपुर नगर लगभग 2000 वर्ग मी., डा.प्रभाकर एवं अन्य की ग्राम-बिनगवां टीकापुर बिनगवां, कानपुर नगर में लगभग 3 बीघा क्षेत्रफल, धर्मेन्द्र, महेन्द्र व अन्य की ग्राम-रमईपुर कानपुर नगर लगभग 3 बीघा क्षेत्रफल, सूरज एण्ड सन्स बिल्डकाॅन प्रा.लि. की ग्राम-बिधनू -सूरज नगर, कानपुर नगर में लगभग 36000 वर्ग मी., मनी यादव की ग्राम-सेन पश्चिम पारा, कानपुर नगर में लगभग 3 बीघा क्षेत्रफल, श्याम सोसाइटी, जैनेन्द्र यादव, मिथुन सिंह व अन्य की ग्राम-सेन पश्चिम पारा, कानपुर नगर में लगभग 4 बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग की जा रही है।
उपरोक्त अवैध,अनाधिकृत रूप से विकसित की गयी 6 प्लाटिंग को चिन्हित करके नोटिस जारी किया गया है, जिनका समुचित प्रतिउत्तर निर्धारित समय सीमा में प्राप्त न होने पर नियमानुसार सीलिंग, ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी।
डा. रवि प्रताप सिंह, विशेष कार्याधिकारी,उपजिलाधिकारी ने आम जनमानस से यह अपील की है कि प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित प्लाटिंग में भूमि क्रय किये जाने से पूर्व कानपुर विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत की जानकारी स्वयं प्राप्त करने के उपरान्त भूमि क्रय करना सुनिश्चित करें, साथ ही प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर स्वीकृत मानचित्र के अनुसार ही निर्माण करना सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में सम्भावित क्षति से बचा जा सकें।
भविष्य में भी सतत अभियान चलाकर इसी प्रकार की निरोधात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।
इस समस्त ध्वस्तीकरण कार्यवाही के दौरान अवर अभियन्ता हिमाॅशु बर्नवाल व अमर नाथ यादव, सुपरवाइजर लाल सिंह, राजकुमार, राम औतार, मनोज कुमार, संजय कुमार, राजेन्द्र, ओम प्रकाश एवं संबंधित थाने का पुलिस बल साथ में उपस्थित रहा ।






