May 13, 2026

संवाददाता
कानपुर। पीएम मोदी आज बुधवार को गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के लिए हरदोई आए। इस कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त रखने लिए कानपुर शहर के कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया । ट्रैफिक पुलिस ने ये डायवर्जन मंगलवार शाम 6 बजे से लागू कर दिया था, जो आज बुधवार दोपहर 12 बजे तक जारी रहा। भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाते हुए रूट डायवर्जन किया गया ।
ट्रैफिक प्लान के तहत दिल्ली और औरैया की ओर से आने वाले भारी वाहन नानामऊ तिराहा से हरदोई की तरफ नहीं जा सके। ऐसे वाहनों को उन्नाव की ओर मोड़कर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के जरिए उनके गंतव्य तक भेजा गया ।
कानपुर नगर से शिवराजपुर और चौबेपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन भी नानामऊ होकर हरदोई नहीं जा सके। उन्नाव पावर हाउस पुल से बिठूर की ओर आने वाले वाहनों को मंधना तिराहा से डायवर्ट किया गया, जबकि चौबेपुर से आने वाले वाहनों को बिठूर से उन्नाव की ओर जाने से रोकते हुए शिवराजपुर मार्ग से भेजा गया।
रोके जाने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई। आवश्यकतानुसार भारी वाहनों को मकनपुर क्रासिंग रोड की दोनों ओर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस रोड पर अरौल कट कट के पास और फूड प्लाजा के पीछे रोका गया। पार्किंग के लिए 500 भारी वाहनों को व्यवस्थित तरीके की रोकने की व्यवस्था कराई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *