May 16, 2026

आ स. संवाददाता 
कानपुर। नगर में तीन तलाक का एक नया मामला सामने आया है। चमनगंज थाने में एक महिला ने अपने पति और ससुरालवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।पीड़िता की तहरीर के अनुसार उसके मायके वालों से ससुराल वालों ने 11 लाख रुपए उधार लिए थे। जब पीड़िता ने पति और ससुराल वालों से रुपए वापस करने के लिए कहा तो पति ने तीन तलाक दे दिया। 
चमनगंज निवासी अल्शिफा रजा ने पति कामरान अहमद, जेठ रिजवान, सास अफसाना, ससुर शकील अहमद के खिलाफ तीन तलाक समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक शक्तिनगर लखनऊ निवासी कामरान से उसकी मुस्लिम रीति-रिवाज़ के अनुसार शादी हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज के लिए ताना मारना शुरू कर दिया।
उसके ससुराल वालों ने एक फ्लैट खरीदने के लिए 22 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग की तथा इसी दौरान पीड़िता के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगे । पति ने दहेज के लिए बेडरूम में उसका गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया। 
पीड़िता ने बताया कि पति ने उसे बताया कि उसने एक दूसरी हिन्दू लड़की से निकाह कर लिया है। अगर पीड़िता चाहती है कि पति उसके साथ रहे तो मायके वालों से कहकर उसे एक फ्लैट दिलवा दे, तो उस फ्लैट में पीड़िता को समय देगा और दूसरी हिन्दू पत्नी को मुस्लिम रिति रिवाज सिखाने के लिए लखनऊ में परिवार के साथ रखेगा। पीड़िता ने अपने घरवालों को इसके बारे में जानकारी दी। तो पीड़िता के मुताबिक मायके वालों ने किराए पर एक फ्लैट दिला दिया। 
पीड़िता ने बताया कि शादी से पहले ससुराल वालों ने 11 लाख रुपए उसके मायके वालों से उधार लिए थे। पीड़िता ने जब पति से उधार लिए रुपए वापस करने को कहा तो उसने तीन तलाक दे दिया।
इंस्पेक्टर चमनगंज ने  बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीन तलाक समेत अन्य धाराओं में एफआईआऱ दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस  मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related News