• सडक बननी थी 2.5 किमी बन सकी सिर्फ 400 मीटर निर्माण कर रही कंपनी के ठेकेदार को चेतावनी।

संवाददाता
कानपुर। मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत बन रही कानपुर की सबसे महंगी सड़कों में से एक का काम अधर में लटका है। 46 करोड़ रुपये की लागत से 2.5 किलोमीटर लंबी मॉडल सड़क बननी थी, लेकिन 6 महीने में सिर्फ 400 मीटर का ही काम हो पाया है।
मामला शहरी क्षेत्र की अहम सड़क का है, जहां सीएम ग्रिड के तहत चौड़ीकरण, ड्रेनेज, यूटिलिटी डक्ट, फुटपाथ और लाइटिंग का काम होना है।
इस सड़क की कुल लंबाई 2.5 किमी. है, जिसमे सिर्फ 400 मीटर (16%) काम पूरा हुआ है। अब तक करीब 12 करोड़ खर्च हो चुके है।
इस सड़क के निर्माण में देरी की वजह ठेकेदार की सुस्ती, अतिक्रमण और सीवर लाइन शिफ्ट न होना है।
स्थानीय लोगों में गुस्सा है, आधी खुदी सड़क पर रोज जाम और धूल से लोग परेशान हैं। दुकानदारों का धंधा ठप है।
हाल ही में निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त और लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर ने नाराजगी जताई और ठेकेदार को 15 दिन में प्रगति दिखाने का अल्टीमेटम दिया है। काम में तेजी लाने के लिए 3 शिफ्ट में लेबर लगाने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
अफसरों का दावा है कि मार्च 2027 तक पूरी सड़क बनाकर जनता को सौंप दी जाएगी।






