July 27, 2024

संवाददाता।
कानपुर।  मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 17 शहरों में बारिश और 35 में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधि शुरू हो गई है। बलरामपुर, बस्ती, बुलंदशहर, कुशीनगर और कानपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई। सोमवार देर शाम लखनऊ में तेज आंधी चली। इधर, आगरा सोमवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रविवार को भी यहां इतना ही तापमान था। कानपुर में गर्मी ने 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया-14 साल बाद कानपुर में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात सबसे गर्म रही। इस रात न्यूनतम पारा 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 2011 में न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *