October 22, 2024

— विजयगिरि की पहाड़ी से अफीम खरीद कर सप्लाई करने जा रहे थे बरेली 

कानपुर। एनसीबी लखनऊ टीम और कमिश्नरेट पुलिस ने संयुक्त रुप से अर्न्तराष्ट्रीय अफीम चार तस्करों को धर दबोचा। उनके पास से 60 लाख रुपये की अफीम बरामद हुई है जो विजयगिरि की पहाड़ी से खरीदी गई थी। इस अफीम को चार पहिया वाहन से झारखण्ड से आवलां बरेली सप्लाई करना था। 

चकेरी प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे ने रविवार को बताया कि एनसीबी लखनऊ टीम के निरीक्षक कौशलेन्द्र मिश्रा ने शनिवार को फोन के जरिये सूचना दी कि हम लोग अर्न्तराष्ट्रीय ड्रग्स सप्लायर का पीछा कर रहे हैं। झारखण्ड नंबर की हुण्डई कार है और चकेरी नेशनल हाइवे पर उसको रोकना है। इस पर फौरन पुलिस बल के साथ चकेरी नेशनल हाइवे पर चेकिंग शुरु की गई और बताई गई कार को रोका गया। इसके बाद पीछे एनसीबी टीम भी आ गई और गाड़ी को चेक किया गया तो बोनट के नीचे एक एक किलो के 10 अफीम के पैकेट बरामद हुये, जिसकी अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में 60 लाख रुपया कीमत है। पूछतांछ में आरोपितों ने बताया कि विजयगिरि की पहाड़ी से अफीम खरीद कर आंवला बरेली में मेराज अहमद को बेचने के लिए जा रहे थे। इस पर एनसीबी बरेली की टीम को लगाया गया और मेराज अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं कार में अफीम के साथ पकड़े गये आरोपितों के नाम झारखण्ड निवासी रामनाथ मुंडा, रतन सिंह मुंडा और करम सिंह मुंडा है। सभी आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *