July 27, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर मे उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने यातायात दबाव कम करने व सुचारू रुप से चलाने के लिए चकेरी थाना क्षेत्र के रामादेवी चौराहा का पैदल गश्त कर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संवेदनशील स्थानों, बाजारों, मुख्य चौराहों व आसपास पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ एसीपी चकेरी दिलीप कुमार सिंह व चकेरी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। डीसीपी ने सार्वजनिक मार्गों व चौराहे पर लगे अतिक्रमण को हटाने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अतिक्रमण  न करने की भी सख्त हिदायत दी। गश्त के दौरान उन्होंने यातायात पुलिसकर्मियों को बताया कि गलत दिशा से आने वाले वाहनों के विरूद्ध यातायात नियमों के तहत कार्यवाही की जाए। बताते चलें कि एनएच-2 पर लगातार दुर्घटनाओं का ग्राफ  बढ़ता जा रहा है। आए दिन तेज रफ्तार वाहन दुर्घनाग्रस्त हो रहे है। वहीं सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानपुर पुलिस सख्त कार्रवाई में जुट गई है। गुरुवार रात डीसीपी पूर्वी एस के सिंह ने  पुलिस अधिकारियों के साथ पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने तेज रफ्तार, ओवर लोडिंग, दोपहिया वाहन, बिना हेलमेट आदि वाहनों का चालान किया। डीसीपी एस के सिंह ने बताया कि हर रोज लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाता है। लेकिन फिर भी कुछ लोग है जो यातायात के नियमों का पालन नहीं करते है और सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते है। उन्होंने कहा कि यातायात नियम वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बनाए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *