July 27, 2024

संवाददाता।

कानपुर। नगर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के निष्कासित छात्रों ने गेट के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने निष्कासन वापस लेने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उसके बाद कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक का पुतला फूंका। पुलिस के काफी समझाने के बाद वे वापस लौटे। दरअसल छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के छात्रों ने बीते दिनों छात्रवृत्ति को लेकर प्रदर्शन किया था।​​​​​​​ विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे अनुशासनहीनता बताते हुए अभिजीत राय समेत तीन छात्रों को निष्कासित किया था। इसी से ये छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन से नाराज चल रहे हैं। उनका आरोप है कि विश्वविद्यालय की गलतियों के कारण छात्रवृति नहीं मिल पा रही है। जब छात्रों ने विरोध किया तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने तानाशाही करते हुए उन्हें निष्कासित कर दिया गया।​​​​​​​ उसके बाद से लगातार मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। अभिजीत राय ने कहा कि विश्वविद्यालय की तानशाही का विरोध लगातार जारी रहेगा।​​​​​​​ जरूरत पड़ी तो आगे भी पुतला दहन किया जायेगा और मुख्यमंत्री तक अपनी समस्याओं को लेकर जायेंगे। एक नाबालिक लड़की द्वारा प्रार्थना पत्र देने के बाद भी शिक्षकों के ऊपर कोई मुकदमा नहीं दर्ज हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *