
संवाददाता।
कानपुर। नगर में ट्रेनों में भीड़ और यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए अनवरगंज स्टेशन से समर स्पेशल ट्रेन 09186 चलाई जा रही है। यह 22 अप्रैल को शाम 6.25 पर प्रस्थान करेगी और बिल्हौर, कन्नौज, होते हुए मंगलवार की रात 10.20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन 29 अप्रैल और छह, 13, 20, 27 मई को संचालित होगी। 21 अप्रैल को मुंबई सेंट्रल से अनवरगंज स्पेशल ट्रेन 09185 सुबह 11.05 बजे मुंबई सेंट्रल से चलेगी और सोमवार की दोपहर 3.25 बजे अनवरगंज स्टेशन आएगी। यह ट्रेन 28 अप्रैल और पांच, 12, 19, 26 मई को चलेगी। मुंबई-कटिहार साप्ताहिक एक्सप्रेस 09189 मुंबई सेंट्रल से शनिवार की सुबह 10.30 बजे चलेगी। यह रविवार की दोपहर 12 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। सोमवार की सुबह 7.30 बजे कटिहार जंक्शन पहुंचेगी। रिवर्स ट्रेन 09190 सोमवार देर रात 12.15 बजे कटिहार जंक्शन से चलेगी। मंगलवार की शाम 6.30 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी।