July 27, 2024

संवाददाता।

कानपुर। प्रदेश में मौसम बदल गया है। सोमवार को संभल, मुरादाबाद और प्रयागराज समेत कई जिलों में बारिश हुई। ललितपुर में सबसे ज्यादा 35.7 बरसात हुई। मौसम विभाग ने आज भी 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। 16 और 17 अप्रैल को भी प्रदेश में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। कानपुर की सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पूरे देश में कई मौसमी सिस्टम काम कर रहे हैं। इसकी वजह से बंगाल की खाड़ी में नम हवाएं उत्तर भारत की तरफ आ रही हैं। जिससे बादल भी बन रहे हैं। इसके कारण प्रदेश में धूल भरी आंधी और बारिश की पूरी संभावना है।कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र में ऐसी सम्भावना है । रविवार को प्रदेश में 0.9 मिमी. बारिश रिकॉर्ड हुई। ये औसत बारिश 0.1 मिमी. के मुकाबले 750% अधिक है। ललितपुर में 35.7 और गाजीपुर में 32.0 मिमी. बारिश रिकॉर्ड हुई, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। जिन जिलों में बारिश हुई, वहां अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मेरठ के अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री तक की गिरावट हुई। यहां तापमान 30.6 डिग्री दर्ज हुआ। मुरादाबाद में 3.4 डिग्री तक तापमान में गिरावट हुई। पूर्वी यूपी के जिलों में तापमान अब तेजी से चढ़ने लगा है। रविवार को वाराणसी सबसे गर्म शहर रहा, यहां 39.2 डिग्री पारा दर्ज हुआ। इतना ही बहराइच का भी तापमान भी दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम बस्ती का 19.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। कृषि मौसम विज्ञानी के मुताबिक, प्री-मानसून बारिश से गेहूं, सरसों, चना, अरहर, मूंग दाल, मक्का जैसी फसलों को आंधी और बारिश की वजह से नुकसान संभव है। किसानों को पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी गई थी। कटाई के बाद अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *