April 23, 2026

संवाददाता।

कानपुर। नगर में लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन की शुरुआत गुरुवार से हो गई। पहले ही दिन कानपुर देहात अकबरपुर लोकसभा सीट से नामांकन करने के लिए भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले  पहुंचे। नामांकन जुलूस के कारण शहर के अलग-अलग चौराहों पर घंटों जाम लग गया। मुख्य रूप से ऐसे मार्ग जो कचहरी के लिए जा रहे थे, उन मार्गों पर भीषण जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस के द्वारा नामांकन को देखते हुए पहले से ही निपटने के इंतजाम किए गए। लेकिन बावजूद उसके लोग जाम में फंस गए। एडीसीपी ट्रैफिक ने बताया यातायात को सुगमता से चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस प्रयासरत है और निरंतर काम कर रही है। शहर के वह मार्ग जो कचहरी नामांकन स्थल के लिए जाते हैं, वहां भीषण जाम लग गया। गुरुवार से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई है। अकबरपुर लोकसभा से बीजेपी के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले का नामांकन गुरुवार को दाखिल होना था। जिसके चलते नामांकन जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए थे। अलग-अलग मार्गों से लोग कचहरी की तरफ बढ़े, जिसकी वजह से कचहरी के आसपास के मुख्य चौराहा पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। दोपहर एक बजे के बाद वीआईपी रोड पर कई स्कूलों की छुट्टी भी हो गई, जिसकी वजह से राहगीर घंटों जाम में फंस गए। पूरा वीआईपी रोड जाम में फंसा रहा। इसके साथ ही ग्वालटोली चौराहे से लेकर हडसन चौराहा, हडर्ड चौराहा, ग्रीन पार्क चौराहा, परेड, बड़ा चौराहा, चेतन चौराहा में सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। एडीसीपी शिव सिंह ने बताया कि नामांकन के कारण यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाई जाने के लिए पहले से इंतजाम किए गए थे, लेकिन दो चौराहों को ब्लॉक करने के कारण कुछ देर जाम लग गया। यातायात पुलिस पहले से तैनात थी। यातायात को सुचारू रूप से चलाये  जाने के लिए ट्रैफिक पुलिस प्रयासरत रही और कुछ देर में जाम को खुलवा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News