October 22, 2024

–व्यापारियों ने विरोध में सांसद को सौंपा ज्ञापन

कानपुर। आईआईटी  से एनएसआई तक बसी जीटी रोड पर 256 अवैध कब्जेदारों पर बड़ी कार्रवाई फिलहाल टाल दी  गई है अब दो महीनों तक वहां पर बुलडोजर नही चलेगा। एनएच पीडब्लूडी ने अवैध कब्जेदारों को 3 दिन पहले नोटिस थमाया था। आज उस नोटिस की मियाद पूरी होने के बाद 87 अवैध कब्जों पर नोटिस चिपकाई गई। मगर अब व्यापारियों को खुद ही सामान हटाने के लिए दो महीने का समय निर्धारित किया है। क्षेत्रीय लोग व व्यापारियों ने इस कार्रवाई के विरोध में सांसद देवेंद्र सिंह भोले से मुलाकात की। सभी का कहना था कि अवैध निर्माण अब क्यों गिराया जा रहा है। विभाग ने ये भी नहीं बताया कि वो निर्माण कहां तक तोड़ेंगे। पहले मेट्रो ने तोड़ा अब एनएच पीडब्लूडी ने नोटिस थमा दिया है। क्षेत्रीय पूर्व पार्षद निर्मला मिश्रा और क्षेत्रीय व्यापारियों की बात सुनने के बाद सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने एनएच पीडब्लूडी अधिकारियों से वार्ता की। जिसके बाद उन्हें 2 महीने का समय दिया गया। पूर्व पार्षद ने बताया- सांसद की अधिकारियों से वार्ता के बाद 2 महीने का समय खुद से अतिक्रमण हटाने के लिए दिया गया है। बुलडोजर की कार्रवाई के डर से व्यापारियों ने खुद ही फुटपाथ पर रखा सामान हटाना शुरू कर दिया है। सुबह से ही कई लोगों ने दुकानें तक नहीं खोली हैं। व्यापारियों में इस बात का भी भय है कि आखिर दुकानें टूट गईं तो आगे उनका क्या भविष्य होगा। विभाग ने नोटिस में कहा है कि खुद से अवैध कब्जा न तोड़ने पर 29 जून से बुलडोजर चलाते हुए हर्जाना भी वसूलने की चेतावनी दी गई थी। तमाम अवैध कब्जेदारों ने शोरूम, रेस्टोरेंट, दुकानों सहित दो-दो मंजिल के आलीशान मकान भी हाईवे किनारे बना लिए हैं। उधर, कब्जेदारों ने भी इस कार्रवाई का विरोध करने का पूरा मन बना लिया है। सांसद के हस्तक्षेप के बाद एनएच-पीडब्लूडी का दस्ता फॉर्मेलिटी कर लौट गया। नाले के ऊपर बने 4 फुटपाथ को तोड़कर वापस लौट गया। अभियान से पहले ही लोगों ने फुटपाथ खाली कर दिया था। अभियान के दौरान कल्याणपुर पुलिस मौजूद रही। मौके पर कोई हंगामा नहीं हुआ। दुकानों को खाली करने का वक्त दिया गया है।

फ़ोटो।

सांसद को ज्ञापन देते व्यापारीगण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *