July 27, 2024

रमजान के महीने में खजूर का करोड़ों का कारोबार होता है।

संवाददाता।

कानपुर। नगर में रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह सहरी के बाद पूरे दिन भूखे-प्यासे रहते हैं। इसके बाद शाम के समय रोजा यानी व्रत खोला जाता है। रोजा खोलना भी एक रस्म है, जिसके अनुसार खजूर खाकर ही रोजा खोला जाता है। जिसके बाद शाम को रोजा खोलते समय एकदम ज्यादा खाना खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इस वजह से रोजा खोलते समय खजूर को ज्यादा अहमियत दी जाती है, क्योंकि खजूर शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। साथ ही खजूर खाने से शरीर को काफी ऊर्जा मिलती है, जो पूरे दिन खाना न खाने से शरीर में हुई कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। खजूर के खाने से इम्युनिटी बढ़ती है और यह कई तरह की बीमारियों से हमें बचाने में मदद करता है। डेगलेट नूर खजूर ट्यूनीशिया और अल्जीरिया दोनों ही जगहों पर पाया जाता है। डेगलेट नूर की खासियत यह है कि यह थोड़ा सूखा और कम मीठा होता है। डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं। यह खजूर मोरक्को में पैदा होता है। इसकी खास बात यह है कि अपने स्वाद के चलते इसे बहुत पसंद किया जाता है। मेडजूल को सबसे पौष्टिक खजूर कहा गया है। यह गहरे काले रंग का खजूर होता है।बरही खजूर अपने रंग और साइज के चलते एक अलग ही पहचान रखता है। बरही गोल्डन कलर का होता है। हल्लवी खजूर खासतौर पर इराक की वैरायटी है। यह दिखने में बहुत छोटा होता है, लेकिन इसके अंदर मिठास बहुत होती है। स्वाद में भी यह बहुत अच्छा माना जाता है। खदरावई खजूर भी इराक में ही ज्यादा पैदा होता है। खदरावई की खास बात यह भी है कि इस खजूर के पेड़ दूसरे पेड़ के मुकाबले कम लंबे होते हैं। यह खजूर गहरे काले रंग का होता है। इसकी खास बात यह है कि दूसरे खजूर के मुकाबले यह काफी लंबा होता है। बाजार में अगर खजूर के किस्म की बात की जाए तो कई तरह की खजूर बिक रही हैं। लेकिन कानपुर के डिप्टी पड़ाव स्थित खजूर स्ट्रीट में विदेश से आई खजूर मिल रही है, जो शहर के अन्य जगहों पर बड़ी मुश्किल से मिल पाती हैं। इनमें सबसे ज्यादा ईरान इराक और सऊदी अरब की खजूर बेहद पसंद की जा रही है। पूरे कानपुर की बात की जाए तो कानपुर में रमजान के महीने में खजूर की डिमांड बढ़ने से इसके कारोबार में बड़ा इजाफा होता है। कानपुर में लोग अलग-अलग जगह से आकर खजूर थोक में भी ले जाते हैं। अगर रमजान के महीने भर में खजूर के कारोबार की बात की जाए तो करोड़ों का कारोबार खजूर से होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *