May 13, 2026

एसी वेटिंग रूम, पर्याप्त कुर्सियां और आरओ पानी की भी व्यवस्था।




संवाददाता
कानपुर। भीषण गर्मी के बीच कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में आने वाले फरियादियों के लिए राहत की ठोस व्यवस्था शुरू कर दी गई है।
जिलाधिकारी की पहल पर यहां दूरदराज से बड़ी संख्या में पहुंचने वाले लोगों को प्रतीक्षा के दौरान निःशुल्क छाछ-मट्ठा उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें गर्मी में काफी राहत मिल रही है।
सुबह से ही अपनी समस्याएं लेकर पहुंचने वाले लोग वेटिंग रूम में बैठकर मट्ठा पीते नजर आए। लंबी दूरी तय करके आए कई फरियादी यहां कुछ देर ठहरकर राहत महसूस करते दिखे। 
जिलाधिकारी की पहल पर वेटिंग रूम में बैठने की व्यवस्था को और सुव्यवस्थित किया गया है। पर्याप्त कुर्सियां उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे फरियादी आराम से अपनी बारी का इंतजार कर सकें। कक्ष में एसी की सुविधा है, जिससे गर्मी के बीच वातावरण संतुलित बना रहता है।
इसके साथ ही स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ वाटर भी उपलब्ध है।
जनता दर्शन के दौरान वेटिंग रूम में बैठे लोग मट्ठा पीते हुए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। गर्मी के बीच यह व्यवस्था फरियादियों को राहत प्रदान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *