May 13, 2026

संवाददाता
कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की आयोजित सीसीएल टी-20 क्रिकेट लीग में शनिवार की देर रात तक खेले गए मुकाबलों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दिन के मुकाबलों में जीटीबी वारियर्स, कानपुर वारियर्स और एचबीटीयू की टीमों ने दमदार जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी मजबूत की।
पहले मुकाबले में जीटीबी वारियर्स ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से चेतन सिंह ने 83 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि रहमान ने 102 रनों की विस्फोटक बल्लेबाजी कर विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। अंकित ने भी 32 रन का योगदान दिया। जवाब में उतरी प्रतिद्वंदी टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन ही बना सकी। रजा खान ने 63 और अभिषेक चतुर्वेदी ने 62 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। जीटीबी वारियर्स ने यह मुकाबला 74 रन से जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए अब्दुल रहमान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में केजी इलेवन ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 144 रन बनाए। आयुष शुक्ला ने 42 और संदेश ने 21 रन की उपयोगी पारी खेली। गेंदबाजी में शिव प्रताप ने 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर वारियर्स ने 19 ओवर में 6 विकेट पर 140 रन बनाकर मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। धर्मेंद्र ने 26, उज्ज्वल गुप्ता ने 25 और गुरविंदर ने नाबाद 48 रन बनाए। गुरविंदर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
एक अन्य मुकाबले में एचबीटीयू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्लब की टीम 34.2 ओवर में 142 रन पर सिमट गई। जवाब में एचबीटीयू ने 23.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शुभम पाल ने 40 और युवराज श्रीवास्तव ने 35 रन की अहम पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *