July 1, 2026

संवाददाता

कानपुर। ककवन कस्बे में मंगलवार को एक मोर की हाईवोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना एसबीआई बैंक के सामने हुई, जहां मोर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोर बिजली की लाइन के ऊपर उड़ते समय तारों के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह नीचे गिर पड़ा।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग से संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा उपाय करने और हाईवोल्टेज लाइनों की नियमित जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

वन दरोगा जितेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग के कर्मचारी को मौके पर भेजकर मृतक मोर का पोस्टमार्टम कराया गया है । इसके बाद सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *