February 16, 2026

आ स. संवाददाता

कानपुर। नगर की 37 वीं वाहिनी पीएसी में एक आरक्षी का आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार वर्ष 2003 में आरक्षी पद पर भर्ती हुए मुख्य आरक्षी फिरोज आलम निवासी जनपद उन्नाव पिछले दिनों से कानपुर में कार्यरत थे। कुछ दिनों पहले फिरोज आलम की अचानक तबियत बिगड़ गई, साथी जवानों ने उन्हें कानपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीते कई दिनों से फिरोज आलम का उपचार प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल में ही आरक्षी फिरोज आलम का निधन हो गया। 

इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर ले जाया गया। यहां पर फिरोज आलम के शव को राष्ट्रीय सम्मान के साथ सलामी दी गई। उन्हें 37वीं वाहिनी पीएसी सेनानायक सुनीता सिंह ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं साथी जवानों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके पार्थिव शरीर को नम आंखों से विदाई दी।

अंतिम विदाई के पश्चात उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके निवास स्थान उन्नाव के लिए विदा किया गया। 

37वीं वाहिनी पीएसी सेनानायक सुनीता सिंह ने कहा कि पुलिस बल में दिए गए फिरोज के अप्रतिम योगदान को  सदैव अपनी स्मृतियों में संजो कर रखा जायगा इस श्रद्धांजलि में पीएसी के अधिकारी व समस्त जवान शामिल हुए।

Related News