
संवाददाता
कानपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन गुरुवार को भाजपा और हियुवा के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मनाया। सभी ने योगी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की। कुछ जगहों पर सुंदरकांड का पाठ करके लोगों को मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने खुशियों का इजहार किया।योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठायी बांटी और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। परेड चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय में जुटे कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में मनाए गए जश्न के दौरान उन्होने कहा कि जबसे योगीजी ने प्रदेश की कमान संभाली है चहुंमुखी विकास हो रहा है। जनकल्याणकारी कार्यों का सभी वर्ग को लाभ मिलने से खुशहाली आई है। बेहतर कार्यों से एक बार फिर लोग पार्टी की तरफ आशा भरी निगाह से देख रहे हैं। प्रभा भवन में युवा नेता वैभव चतुर्वेदी की अगुवाई में सीएम का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। योगी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करते हुए प्रमोद अग्रहरि ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य हुआ। आज जो विकास हो रहा है वह पिछले पिछली सरकार के कार्यकाल में नहीं हुआ। पारदर्शिता से लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उनके नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विकास का बेहतर रोडमैंप बनाकर विकास का कार्य हुआ है। हमेशा समाज में जाति, वर्ग की खाई मिटाने को लेकर कार्य किया। वह देश के सांस्कृतिक धरोहर है।