June 20, 2025

संवाददाता
कानपूर। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जनपद के ग्राम अरोल के ॐ पार्टी लॉन सरैया दस्तम में विकसित कृषि संकल्प अभियान में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में पुरुष और महिला किसान शामिल हुए।
कृषि मंत्री ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को खरीफ फसलों की नई तकनीक से अवगत कराना है। इस कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य के आधार पर आधारित फसल चयन और संतुलित उर्वरकों के उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से किसानों को परिचित कराया गया।

कृषि विभाग की योजनाएं:

कृषि विभाग के अधिकारियों ने ड्रिप सिंचाई, पीएम-कुसुम योजना और खेत तालाब योजना की विस्तृत जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिकों ने तकनीकी पद्धति से खेती कर आय दोगुनी करने के तरीके भी बताए।

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर तकनीकी खेती अपनाने का आग्रह किया। मंत्री ने महिला किसानों की भागीदारी की सराहना की और बताया कि सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष योजनाएं चला रही है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने कहा कि किसान भाइयों ने आज फसलों की उत्पादन और उत्पादक बढ़ोतरी की है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे नवीन कृषि तकनीकों का उपयोग करें।

कार्यक्रम में यह लोग रहे उपस्थित:


– निदेशक प्रसार डॉक्टर आरके यादव
– निदेशक सांख्यिकी उत्तर प्रदेश सुमिता सिंह
– अपर निदेशक कृषि रक्षा टी एन त्रिपाठी
– संयुक्त निदेशक कृषि श्री देव शर्मा
– उपनिदेशक कृषि अरुण चौधरी
– उप जिला अधिकारी अलका लांबा
– डॉ वी के कन्नौजिया
– डॉक्टर बी के त्रिपाठी
– डॉक्टर विजय कुमार यादव
– डॉक्टर खलील खान
– डॉक्टर विनोद प्रकाश
– डॉक्टर भूपेंद्र सिंह
– डॉक्टर अजय कुमार सिंह
– डॉक्टर निमिषा अवस्थी

कार्यक्रम के अंत में किसानों की समस्याएं सुनी गईं। मंत्री ने अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *