
संवाददाता
कानपुर। एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सजेती के भटपुरवा गांव निवासी शिवप्रसाद प्रजापति का 35 वर्षीय बेटा नवीन प्रजापति कानपुर-बांदा रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आ गया। यह हादसा दपसौरा रेलवे स्टेशन से करीब 100 मीटर दूर यमुना साउथ बैंक की ओर हुआ।
परिजनों के मुताबिक, नवीन नशे का आदी था और शराब के चलते उसका घर में अक्सर विवाद होता था। उसके परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और दो बेटे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह मामला हादसा है या आत्महत्या।
सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।






