
संवाददाता
कानपुर। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम पटेल के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी का सम्मान किया। शनिवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। सपा नेताओं ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए इसकी निंदा की।
सपा सांसद के दमोदर नगर स्थित आवास पर सपा जिला अध्यक्ष और सपा विधायक अमिताभ बाजपेई व हसन रूमी पहुंचे। इनके साथ कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सांसद नरेश उत्तम की पत्नी का फूलों की माला पहना कर स्वागत किया गया ।
सभी ने सांसद की पत्नी विजय लक्ष्मी उत्तम के साहस की सराहना की । नेताओं ने कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थिति में मजबूती से खड़े होकर जवाब दिया, जो प्रेरणादायक है। इस दौरान उनका पगड़ी पहनाकर सम्मान भी किया गया।
सांसद के आवास पर विधायक अमिताभ बाजपेई, वंदना बाजपेई, पूर्व सांसद राजाराम पाल, मुनीन्द्र शुक्ला समेत कई बड़े नेताओं के साथ अर्पित यादव, मिन्टू यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश मि्श्रा, विजय प्रकाश मि्श्रा, किशन अग्निहोत्री, मयंक भी मौजूद रहे।
सपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में साहसी और सजग नेतृत्व का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है।






