
संवाददाता
कानपुर। सपा विधायक ने पूर्व विधायक पति इरफान सोलंकी की फेंकी गेंद पर चौका जड़ दिया। एक क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच के उद्घाटन में दोनों पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पर कैंट से विधायक हसन रूमी भी पहुंचे थे। पहले तो रूमी और इरफान दोनों मैदान में बॉलिंग, बैटिंग करने लगे। इसके बाद नसीम ने भी बैटिंग के लिए बल्ला थाम लिया।
उन्नाव में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने इरफान सोलंकी और विधायक नसीम सोलंकी के साथ ही कैंट सपा विधायक हसन रूमी भी पहुंचे थे। इसी दौरान वहां नसीम सोलंकी ने बैट पकड़ा और स्टंप की तरफ चल दीं। तभी उनके पति ने बॉल उठाई और उनको फेंकने लगे। पहली बॉल तो मिस हुई, लेकिन दूसरी बॉल को नसीम ने बैट पर लिया और चौका लगा दिया।
नसीम ने कहा- घरेलू महिला होकर राजनीति में आई, कभी सोचा नहीं था। उसी तरह से मैंने पहली बार क्रिकेट के मैदान में बैट पकड़ा है। उन बेटियों, लड़कियों को हिम्मत दी है कि वो किसी भी फील्ड में सब कुछ कर सकती हैं। इसलिए खेल का मैदान हो या कोई दूसरी फील्ड, हर जगह लड़कियां सफल होंगी।
पति इरफान ने कहा कि नसीम ने यही संदेश दिया कि किसी भी तरह से महिला या लड़कियां पीछे नहीं हैं। उनको आगे बढ़ने का हौसला देने के लिए नसीम ने क्रिकेट के मैदान में बल्ला पकड़ा और बैटिंग की।
किसी भी क्षेत्र में देखिए महिलाएं पीछे नहीं है, इसी तरह से नसीम भी घरेलू महिला थी, लेकिन आज वो राजनीति में है, विधायक हैं।
कैंट से सपा विधायक हसन रूमी ने कहा कि खेल को बढ़ावा देना जरूरी है। क्योंकि खेल भावना से आपसी मेलजोल बढ़ता है। क्रिकेट पर उन्होंने कहा कि ये खेल तो जेंटलमैन गेम है, इसलिए क्रिकेट को तो गली-गली बढ़ावा मिलना चाहिए। बल्कि गली क्रिकेट के आयोजनों को बढ़ावा देने की जरूरत है।






